फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्केटिंग चैंपियनशिप में रघुवीर गांगटा ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। देहरादून में चल रही एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में बुधवार को दूसरे दिन शिमला के दस वर्षीय रघुवीर गांगटा ने कांस्य पदक जीता। हिमाचल प्रदेश के 11 खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत इस प्रतियोगिता में अब तक 20 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। देश ने अब तक सात स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक हासिल किए हैं। चीन 12 पदकों के साथ दूसरे और हांगकांग 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। चैंपियनशिप में भारत सहित 11 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कंवर ने बताया कि पहली बार 11 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता 20 अगस्त तक चलेगी। यह सभी खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। चयनित 11 खिलाड़ियों में से सात ने चियोग आइस स्केटिंग ट्रैक से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रदीप कंवर ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और भी पदक आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें