शिमला। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) के ईआईएसीपी पीसीहब की ओर से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलग में ऊर्जा बचाओ विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित कला प्रतियोगिता में बारहवीं की राधिका ने पहला, मानसी रस्तोगी द्वितीय, आकांक्षा तृतीय और कनिका ठाकुर चौथे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में कनिका ठाकुर ने पहला, श्रुतिका ने ने दूसरा, कनिका ने तीसरा और हिमाक्षी ने चौथा स्थान हासिल किया। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों ने बान, ओक और देवदार के पौधे भी रोपे। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में वैज्ञानिक अधिकारी प्रियंका शर्मा, विजय तिवारी, अजय पंवर और डॉ. ऋत्विक चौहान ने शिरकत की। संवाद