फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा में कोरम अधूरा, जनेड़घाट में नशामुक्ति पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील की दो पंचायतों में ग्रामसभा की बैठकें हुईं। इनमें पंचायत जुन्गा में कोरम पूरा न होने के कारण कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। जनेडघाट पंचायत में कोरम से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और विकास तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। जुन्गा पंचायत की बैठक प्रधान रामलाल की अध्यक्षता में हुई। 230 सदस्यों की आवश्यकता थी लेकिन 164 ग्रामीण ही बैठक में पहुंचे। कोरम पूरा न होने से कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। जनेडघाट पंचायत में प्रधान सुचिता आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना पर चर्चा की गई। इसके तहत पांच वर्षों के विकास कार्यों की योजना बनेगी। पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। उपप्रधान संजीव वर्मा सहित वार्ड सदस्यों, ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें