शिमला। शांति विहार में मकानों में आई दरारों को लेकर सरकार की ओर से कोई कदम न उठाने पर सीटू और स्थानीय ने चिंता जताई है। प्रभावितों का कहना है कि 10 दिन से प्रशासन को लगातार जानकारी दी जा रही थी। फिर भी कार्य को न रोककर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में अब लोगों की जान और भवनों की सुरक्षा के लिए चिंताजनक है। वहीं पूर्व महापौर सुरेंद्र चौहान ने सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सुरंग निर्माण से भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका है, तो कार्य रोककर पुराने सर्वे के अनुसार फोरलेन का निर्माण किया जाए। ब्यूरो