शिमला। ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन ने कहा कि हमीरपुर में शुरू हुए एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज से युवाओं को स्वास्थ्य की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश में ही प्राप्त होगी। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा से युवाओं को मेडिकल लेबोरेटरी साइंस, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया और डायलिसिस टेक्नोलॉजी में शिक्षा के नए अवसर प्रदान होंगे। एसोसिएशन ने कहा कि इससे कुशल एवं प्रशिक्षित एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह पहल राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में बेहतर कदम है। राज्य अध्यक्ष राजन भीमटा, राज्य महासचिव यशवंत कुमार, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज समेत अन्य ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। संवाद