फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई पूर्णिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के बीसीएस स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की स्नान पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दिव्य दर्शन किए और विशेष अभिषेक तथा संकीर्तन में भाग लिया। इस अवसर पर सुबह 8 बजे से ही मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन का वातावरण बना रहा। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का सुगंधित जल, पुष्प तथा विभिन्न पवित्र द्रव्यों से महाअभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया। महाभिषेक के बाद जगन्नाथ बलदेव और सुभद्रा मैया का गज वेश में श्रृंगार किया गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें