फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: धर्मशाला में करो या मरो के हालात में उतरेंगी टीमें, लीग के अंतिम चरण के मैच होंगे

Fri, 31 Mar 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पंजाब किंग्स को धर्मशाला में खेलने का खासा अनुभव है। टीम मैदान पर इस बार अपना 13वां और 14वां मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा धर्मशाला स्टेडियम में 17 मई को आईपीएल का 64वां और 19 मई को 66वां मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के इस सीजन में धर्मशाला में होने वाले मैच सभी टीमों के महत्वपूर्ण रह सकते हैं। लीग के अंतिम चरण में यह मुकाबले खेले जाने हैं। लीग का अंतिम चरण सभी टीमों के महत्वपूर्ण रहता है और स्थिति करो या मरो की रहती है। आईपीएल का सीजन आज से शुरू हो रहा है, लेकिन धर्मशाला में दो मुकाबले मई में होने हैं। 17 मई को पंजाब किंग्स दिल्ली और 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेगी।

विज्ञापन


पंजाब किंग्स को धर्मशाला में खेलने का खासा अनुभव है। टीम मैदान पर इस बार अपना 13वां और 14वां मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा धर्मशाला स्टेडियम में 17 मई को आईपीएल का 64वां और 19 मई को 66वां मैच खेला जाएगा। धर्मशाला में होने वाले मैचों में हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन और आकाश वशिष्ठ को खेलते हुए देखने का मौका मिल सकता है। अपने होम ग्राउंड में हिमाचल टीम के कप्तान ऋषि धवन और ऑलराउंडर आकाश वशिष्ठ को खेलने का अनुभव हैं।

ऐसे में दोनों टीमें इन्हें उतार सकती हैं। 19 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स का मैच होना है। ऋषि धवन पंजाब टीम से और आकाश वशिष्ठ राजस्थान की टीम को हिस्सा है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईपीएल मैचों की तैयारियां चल रही हैं। मैदान में सभी तैयारियां दस मई तक पूरी कर ली जाएंगी। पंजाब की टीम 14 मई और राजस्थान की टीम 15 मई को धर्मशाला पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
करीब दस साल बाद धर्मशाला में हो रहे आईपीएल मैचों से पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। मई के दिनों में गर्मी से राहत पाने के लिए निचले क्षेत्रों के पर्यटक धर्मशाला पहुंचते हैं। इस बार पर्यटक धर्मशाला में घूमने के साथ आईपीएल के मैचों को आनंद भी ले सकते हैं। होटल कारोबारियों को उम्मीद है इससे कारोबार चमकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें