फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिजली कट से गुम्मा में पंपिंग रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते 28 नवंबर को गुम्मा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कट के कारण गुम्मा में पेयजल पंपिंग भी प्रभावित होगी, जिससे इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। बिजली बोर्ड के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न फीडरों पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते एचटी फीडर से जुड़े गुम्मा लोकल, रमन, सेरी और दराबला सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा दराबला पंप की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल मशोबरा के सहायक अभियंता ने बताया कि 28 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कट रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें