फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सर्कुलर रोड के गड्ढों को भरेगा लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लोक निर्माण विभाग 26 लाख रुपये से शहर के सर्कुलर रोड की मरम्मत करवाएगा। टुटीकंडी से लेकर संजौली और संजौली से विकट्री टनल तक सड़क की मरम्मत की जाएगी। विधानसभा सत्र खत्म होते ही गड्ढों को भरने का काम शुरू होगा। लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार नवंबर तक पूरे सर्कुलर सड़क को गढ्डों से मुक्त किया जाएगा। शहर में हुई बारिश से सर्कुलर रोड पर हर जगह गड्ढे हैं जिनसे अक्सर हादसों की आशंका रहती है। संजौली से स्नोडन, टुटीकंडी से क्राॅसिंग तक सड़क की हालत खस्ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन वर्मा ने बताया कि टेंडर ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया है। सड़क पर पैच वर्क का काम संजौली से टूटीकंडी तक किया जाएगा और इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें