शिमला। यूको आरसेटी शिमला के मशोबरा केंद्र में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें मंगलवार को प्रतिभागियों को मशरूम के विभिन्न प्रजातियों ऑयस्टर और बटन मशरूम के बारे में बताया गया। साथ ही प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश ने प्रशिक्षुओं को मशरूम उगाने के लिए आवश्यक सामग्री, कंपोस्ट तैयार करना, बीज की गुणवत्ता, नमी, तापमान और स्वच्छता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। प्रशिक्षक ने बताया कि कम लागत में अधिक लाभ देने वाला यह व्यवसाय ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर साधन है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाकर आय के नए अवसर उपलब्ध कराना है। संवाद