फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को दिया ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली के पर्यटन एवं ऑटोमोबाइल ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए वोकेशनल एजुकेशन कार्यक्रम के तहत ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) शुरू हो गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी तीन दिन तक पर्यटन और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में व्यावहारिक कौशल सीखेंगे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार पर्यटन ट्रेड के विद्यार्थी शिमला स्थित एक होटल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ऑटोमोबाइल ट्रेड के विद्यार्थियों को एचआरटीसी की तारादेवी वर्कशॉप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर, फिजिक्स लेक्चरर पारुल धीमान, वोकेशनल ट्रेनर सपना शर्मा और ऑटोमोबाइल ट्रेड के ट्रेनर नीरज कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण बच्चों के लिए लाभकारी साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें