फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों और कुत्तों के आतंक से दिलाएं निजात : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में बंदरों और आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर संत श्री रविदास धर्म सभा हिमाचल प्रदेश ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सभा ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम आयुक्त और महापौर कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। इस संबंध में सभा ने बुधवार को ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल, उपायुक्त अनुपम कश्यप और महापौर सुरेंद्र चौहान समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। सभा के प्रदेशाध्यक्ष कर्मचंद भाटिया ने कहा कि शिमला के सभी 34 वार्डों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। सीटीओ चौक, स्कैंडल पॉइंट, मालरोड, रिज मैदान और जाखू जैसे प्रमुख स्थानों पर बंदरों और आवारा कुत्तों के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पालतू कुत्तों के मालिकों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें