फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्रदान करें वित्तीय सहायता : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और पशुपालन विभागों में विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही वित्तीय पैमाने को मंजूरी दी गई। डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले में किसानों की आय में वृद्धि करने की दिशा में वित्तीय सहायता अहम योगदान देती है। कहा कि जिले में आलू का उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान के साथ कार्य किया जा रहा है। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर उत्पादों को बेहतर बाजार मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कृषि विभाग में आलू, बंद गोभी, हरे मटर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गेहूं, धान, मक्की, टमाटर, जौ, दालें, तेल के बीज, अदरक और लहुसन, उद्यान विभाग के तहत सेब, स्टोन फ्रूट, किवी, चेरी, आम, नाशपति, अनार और जापानी फल, मत्सय विभाग में मछली उत्पादन से जुड़े विभिन्न कार्यों के अलावा पशु पालन विभाग द्वारा गाय के रख-रखाव हेतु विभिन्न कार्यों पर तथा भेड़, बकरी, चूजों, सुअर पालन, घोड़ा पालन पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बैंकों को निर्देश दिए। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शिमला के जिला प्रबंधक संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें