फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नुक्कड़ नाटक से जताया एसआईआर का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सीपीआईएम की जिला कमेटी ने संजौली चौक पर भारतीय निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए। इसे लेकर सीटू के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए गए। साथ ही लोगों को एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही एसआईआर का विरोध किया। नुक्कड़ नाटक के दौरान पार्टी के राज्य सचिव संजय चौहान और जिला सचिव विजेंद्र मेहरा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग की। इसके अलावा, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल किए जाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें