शिमला। हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को रिज मैदान पर मनाया जाएगा। यह जानकारी डीसी अनुपम कश्यप ने समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा जिसमें शिमला पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, एसडीआरएफ, भारतीय पुलिस रिजर्व वाहिनी के अतिरिक्त आपदा मित्र भी शामिल रहेंगे। इसका पूर्वाभ्यास 11 अप्रैल से शुरू होगा। इसी तरह समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। ब्यूरो