राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के सोलन के राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एथलीट कल्पना परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जोश और उमंग के साथ भाग लिया।