फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वर्ण पब्लिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी स्थित स्वर्ण पब्लिक विद्यालय में बुधवार को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा के सौजन्य से गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति के मूल्यों तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के प्रति सम्मान बढ़ाना था। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जयवीर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ विवेकानंद केंद्र के जेके शर्मा और नगर प्रमुख नीरज शर्मा भी मौजूद थे। विमल गुप्ता, गोपाल ठाकुर और केवल किशन धवन भी उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध विश्वास, सम्मान और संस्कारों पर आधारित होता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें