फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संकल्प दिवस पर कार्यक्रम 31 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्तूबर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आयोजन की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे रिज मैदान पर होगा। राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में मनाई जाता है। रिज पर राष्ट्रीय एकता दिवस की भी शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें