फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रयागराज की संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे प्रो. तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रयागराज (इलाहाबाद) में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रयाग में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रो. विवेकानंद तिवारी को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है। संगोष्ठी का आयोजन भारत की प्रतिष्ठित संस्था हिंदुस्तानी अकादमी द्वारा किया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत एक समाजसेवी संस्था है और इसकी स्थापना 1927 में हुई थी। प्रो. तिवारी को इस संस्थान ने उनके गहन शोध एवं समृद्ध साहित्यिक योगदान के लिए मुख्य वक्ता के रूप में चुना है। प्रो. तिवारी धर्म, दर्शन, विज्ञान, न्याय, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक और इतिहास विषयों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वान माने जाते हैं। वह एक शिक्षाविद् और सुप्रसिद्ध लेखक के रूप में देश-विदेश में पहचान रखते हैं। इनकी 200 से अधिक पुस्तकें और 300 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें