शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रशासन ने एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक पद पर प्रो. श्याम लाल कौशल की नियुक्ति की है। वह प्रो. प्रमोद शर्मा की जगह लेंगे। कुलपति महावीर सिंह ने यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से दो वर्ष के लिए की है। नियुक्ति के साथ ही प्रो. श्याम लाल कौशल संबंधित विषय की स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के अध्ययन मंडल (बोर्ड ऑफ स्टडीज) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना की प्रतियां कुलाधिपति के सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, उच्च शिक्षा निदेशक और विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विभागों को भेज दी हैं। संवाद