फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के डीएसडब्ल्यू बने प्रो. रोशन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रो. रोशन लाल जिंटा ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) का कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। प्रो. जिंटा ने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय की आत्मा हैं और उनका कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों के शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक और भावनात्मक विकास के लिए छात्र हितैषी योजनाएं लागू करने की बात कही। आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित, दिव्यांग और छात्राओं के लिए फेलोशिप और सहायता योजनाओं पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कुलपति प्रो. महावीर सिंह का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने का संकल्प लिया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें