शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ. रीना गुप्ता और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक डाॅ. रवि कांत भाटिया ने वर्ल्ड के दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में स्थान हासिल किया है। वर्ल्ड के वैज्ञानिकों की ग्लोबल रैंकिंग की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने यह सूची जारी की है जिसमें डाॅ. रीना गुप्ता का नाम भी शामिल है। गुप्ता को 38 वर्ष के शोध और 29 साल का टीचिंग का अनुभव है। रीना ने बायोकेमिस्ट्री, इम्यूनोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध अनुसंधान में अहम योगदान दिया है। वहीं सहायक आचार्य के पद पर सेवारत डाॅ. भाटिया का जैव प्रौद्योगिकी, स्थायी बायोसोर्स और उन्नत ऊर्जा सामग्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो