फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रो. नितिन बने अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने प्रोफेसर नितिन व्यास को व्यावसायिक अध्ययन संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कुलपति प्रो. महावीर सिंह का आभार व्यक्त किया और संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रो. व्यास ने कहा कि उनका लक्ष्य संस्थान को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित न रखकर नवाचार, नैतिकता, शोध और उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने, डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने तथा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, होटल मैनेजमेंट और हेरिटेज टूरिज्म जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें