फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रो. बालकृष्ण को सौंपा लोक प्रशासन का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने लोक प्रशासन विभाग में शैक्षणिक नेतृत्व से जुड़ा अहम निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने प्रो. बालकृष्ण शिवराम को लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से दो वर्षों के लिए की गई है। प्रो. बालकृष्ण शिवराम वर्तमान में विश्वविद्यालय में डीन ऑफ स्टडीज के पद पर कार्यरत हैं। विभागाध्यक्ष नियुक्ति के साथ ही संबंधित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष भी होंगे। नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी राजभवन, राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा निदेशालय सहित विश्वविद्यालय के सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें