शिमला। सदर थाना पुलिस की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी नीटू काल्टा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय नीटू काल्टा चिड़गांव का रहने वाला है। कोर्ट ने 28 जुलाई 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। वह महिला का पीछा करने से जुड़े एक मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे फरार अपराधियों की तलाश में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ब्यूरो