फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चेक बाउंस के चार मामलों में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

पुलिस की पीओ सेल रोहड़ू की टीम ने चेक बाउंस के चार मामलों में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी की पहचान रोहड़ू निवासी 46 वर्षीय हरदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 9 नवंबर को कोटखाई से गिरफ्तार किया। उद्घोषित अपराधी के खिलाफ धारा-138 एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस से संबंधित चार मामले विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। इनमें पीएनबी रोहड़ू बनाम हरदेव, देसराज दिल्टा बनाम हरदेव, सुरेश कुमार बनाम हरदेव शर्मा और हरबंस बनाम हरदेव सिंह के मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस की ओर से अदालतों से उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पीओ सेल रोहड़ू की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें