फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जोनल अस्पताल धर्मशाला में डॉक्टरों की हड़ताल से बढ़ी मरीजों और तीमारदारों की परेशानी

Mon, 11 Mar 2024 11:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कांगड़ा जिले के जोनल अस्पताल धर्मशाला में डॉक्टरों की कलम छोड़ हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।  दूर-दूर से आए मरीज सुबह से लेकर शाम तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
धर्मशाला में डॉक्टरों की हड़ताल से बढ़ी मरीजों और तीमारदारों की परेशानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जोनल अस्पताल धर्मशाला में डॉक्टरों की कलम छोड़ हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।  दूर-दूर से आए मरीज सुबह से लेकर शाम तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को 12:00 तक अस्पताल में लगभग 400 मरीज ओपीडी में पहुंचे लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल से अनजान होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी और काफी इंतजार करना पड़ा। इस बीच कई मरीजों ने निजी अस्पतालों का रुख भी कर लिया। कई मरीज भूखे पेट अपने शुगर और बीपी की जांच करवाने आए थे लेकिन हड़ताल के कारण उन्होंने निजी लैब से अपने टेस्ट करवाए और दवाइयां खरीदीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें