शिमला। राजधानी शिमला के राशन डिपो में लोगों को आए दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राशन डिपो में वीरवार को सर्वर देरी से चला। इसके अलावा जब मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया तो मशीन पर इसे फीड करते ही यह प्रक्रिया फेल हो गई। मामला शहर के अलग-अलग हिस्सों से सामने आया है। सैकड़ों उपभोक्ता राशन लेने के लिए आए तो उन्हें देरी से राशन मिला। इस वजह से उपभोक्ताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शिमला के रंजीत, समिट्रि के अभिनय और नीलू वर्मा ने कहा कि वह जब राशन डिपो में राशन लेने गए तो यह प्रक्रिया नहीं चल पाई। इस वजह से उनका अधिकांश समय डिपो पर बीत गया। संंवाद