फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खनेऊ की प्रियंका करेगी एमबीबीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला की ठियोग तहसील के खनेऊ गांव की 18 वर्षीय प्रियंका ने नीट की परीक्षा पास की है। नीट की परीक्षा पास करने के बाद प्रियंका अब एमबीबीएस की पढ़ाई करेगी। प्रियंका और उनके परिजनों ने अखिल भारतीय कोली समाज के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मंत्री धनी राम शांडिल ने प्रियंका को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। प्रियंका के पिता का करीब पांच वर्ष पहले 42 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां रेखा पर आ गई। मां रेखा स्थानीय स्कूल में महज छह हजार रुपये मासिक वेतन पर मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यरत है। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद प्रियंका ने मेहनत कर नीट परीक्षा पास की। अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय सचिव उत्तम सिंह कश्यप, राज्य महामंत्री गोपाल समेत पदाधिकारियों ने मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल से प्रियंका के पांच वर्षीय एमबीबीएस पाठ्यक्रम के दौरान फीस माफी और अन्य संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। मंत्री यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें