फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बंजार के घियागी में निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच बच्चे घायल

Fri, 23 Feb 2024 11:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)

सार

कुल्लू जिले में बंजार के घियागी में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
घियागी में निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बंजार के घियागी में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल भेजा गया है। इनमें से दो घायलों को कुल्लू रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बस बंजार के एमपीएस स्कूल की थी। हादसे के दौरान  बस विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही थी। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें