मनाली में अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिरी निजी बस,
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में गुरुवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। इस दौरान साथ ही एक कार भी बस की चपेट में आ गई। कार भी बस के साथ नदी किनारे गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नही आई। हालांकि, कार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।