फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड हाउस की प्रिथा ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्रा प्रिथा डोगर ने द क्वीन्स कॉमनवेल्थ राइटिंग कंपिटीशन में स्वर्ण पुरस्कार जीता है। प्रिथा की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रधानाचार्य स्मरकी सामंतराय और प्रबंधन ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार द क्वीन्स कॉमनवेल्थ राइटिंग कॉम्पिटिशन युवाओं के लिए राष्ट्रमंडल की सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिताओं में से एक है। इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन कॉमन ग्राउंड : बेटर टुगेदर थीम पर किया गया। इसमें राष्ट्रमंडल के 56 सदस्य देशों से रिकॉर्ड 53,840 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रिथा ने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पुरस्कार हासिल किया। रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी वर्ष 1883 से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें