शिमला। केंद्रीय आदर्श कारागार कंडा में शुक्रवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से कैदियों के लिए चलाए जा रहे नशा उन्मूलन कार्यक्रम बोध के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद ने कैदियों को बताया कि भौतिकतावाद की अंधी दौड़ में युवा वर्ग के पास भौतिक सुख सुविधाएं तो हैं लेकिन मानसिक शांति न होने से वह चिंता एवं अवसाद से मुक्ति के लिए नशे की दलदल में फंस रहे हैं। कार्यक्रम में कारागार अधीक्षक सुशील ठाकुर ने भी शिरकत की। इस मौके पर महात्मा बलदेव और राज कुमार ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। संवाद