फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Result: लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सरकाघाट के प्रिंस प्रदेश भर में तीसरे स्थान पर

Sun, 24 Sep 2023 03:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट( मंडी)

सार

 प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सरकाघाट के युवा प्रिंस शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा ने प्रदेश भर में तीसरा रैंक लेकर नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
सरकाघाट के प्रिंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सरकाघाट के युवा प्रिंस शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा ने प्रदेश भर में तीसरा रैंक लेकर नाम रोशन किया है। चौरी पंचायत के गमधौल गांव के प्रिंस ने लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की भर्ती परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रिंस की प्रारंभिक पढ़ाई डिवाइन बड्स पब्लिक स्कूल व  जमा दो की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर से हुई। इसके बाद बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी की  डिग्री शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बिलासपुर से प्राप्त की। हाल ही में वे एमएस की पढ़ाई महाराष्ट्र से कर रहे हैं। प्रिंस अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा बलिराम शर्मा, दादी सत्या देवी, माता-पिता, चाचा-चाची, मामा नंदलाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा व अध्यापकों को दिया है। सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चंद्र मोहन शर्मा, पंचायत प्रधान कांता देवी ने प्रिंस तथा उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें