राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अप्रैल के बीच शिमला आ सकती हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार और प्रशासन उनका स्वागत करने की तैयारी में जुट जाएंगे। शिमला में वह छराबड़ा स्थित अपने ग्रीष्मकालीन निवास रिट्रीट में ठहरेंगी। राष्ट्रपति का दौरा तय होते ही लोक निर्माण विभाग एकाएक हरकत में आ गया है। आगामी दिनों में शहर के उस ओर की सड़कें दुरुस्त होनी शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा जिला प्रशासन भी आगामी दिनों में सफाई व्यवस्था में जुट जाएगा।