फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में नए सत्र से पहले तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कोटशेरा कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से पहले छात्र गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। एनएसएस, खेल और सांस्कृतिक समितियों से आगामी कार्यक्रमों का प्रारंभिक कैलेंडर मांगा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस बार अकादमिक गतिविधियों के साथ सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। नए सत्र को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न समितियां पिछले सत्र की गतिविधियों का मूल्यांकन भी कर रही हैं ताकि इस बार कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सके। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को अधिक से अधिक गतिविधियों से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें