शिमला। स्कूल, कॉलेजों समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नशे पर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पुलिस और आईजीएमसी प्रबंधन की संयुक्त टीम बनेगी। यह टीम न केवल बच्चों को जागरूक करेगी बल्कि ऐसे बच्चों को भी बचाएगी जो चपेट में नहीं है। इसके अलावा चपेट में आ चुके बच्चों को नशा मुक्ति केंद्रों में रखकर नशा छुड़वाया जाएगा। पुलिस और आईजीएमसी प्रशासन की वीरवार को बैठक हुई। बैठक में संयुक्त टीम बनाने समेत बच्चों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाने पर निर्णय हुआ। बैठक में डीआईजी ओपी जंवाल, आईजी विमल गुप्ता, डिप्टी एमएस आईजीएमसी डॉ. प्रवीण भाटिया, मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश, सहायक प्रोफेसर डॉ. निधि मौजूद रही। ब्यूरो