फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रज्ज्वल रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कालीबाड़ी हाॅल में वीरवार को श्री गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल शिमला के प्री-किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रज्ज्वल ने पहला स्थान पाया। इसके अलावा मनजसदीप ने दूसरा और दृश्यशम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में हुनरबीर ने पहला, शौर्य ने दूसरा और रनजोत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समारोह में बच्चों के अभिभावकों ने बॉलीवुड और पंजाबी गिद्दा से दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह में उपमहापौर ऊमा कौशल और शिमला गुरुद्वारा के प्रधान जसविंदर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल मैनेजर डाॅ. रविंदर सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें