शिमला। शहर के जाखू मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर 11 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस भंडारे का आयोजन हनुमान सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। भंडारे से एक दिन पहले 10 मई को अनाज मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो लोअर बाजार और मालरोड से होते हुए जाखू मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद सभी भक्तों को अल्पाहार दिया जायेगा। इसके बाद मंदिर में श्रीराम चरित मानस का पाठ होगा। इसकी पूर्णाहुति रविवार को डाली जाएगी। विशाल भंडारे में भक्तों को हलवा रोट, माल पूड़ा, खीर, खट्टा-मीठा मदरा, दाल चना, दाल माह, साबुत कड़ी, जल जीरा, गोल गप्पे, पापड़ी, चना कुलचा, पाव भांजी, चाय पकौड़े, कुल्फी, आइसक्रीम, सीड्डु, दूध जलेबी और बादाम शेक परोसा जाएगा। यह जानकारी श्री सनातन धर्मसभा के प्रेस सचिव एवं प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने दी। संवाद