संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विद्युत उपमंडल संजौली के तहत 11 केवी एचटी फीडरों में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 14 फरवरी को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 14 फरवरी को इंजनघर ,फेयरमाउंट , बीड्स कॉलेज, इंडस अस्पताल, जंगल हाउस ,जाखू और आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।