ठियोग (रामपुर बुशहर)। विद्युत उपमंडल ठियोग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मंगलवार 10 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 22 केवी गुम्मा ठियोग फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सरोग, घनेवी, क्यारटू नाल, ऑड, रहीघाट, नवोदय विद्यालय, टिक्कर, देवरीघाट, उद्योग क्षेत्र रहीघाट, सिल्लू, जुग्गो, कीट, धर्मपुर, अणू, केलवी, कालजू, भराणा, गड़ा, कुफरी और भाज सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। बोर्ड ने बिजली बंद रहने के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।