शिमला। शहर के साथ सटे शिवपुरी में सेंट एडवर्ड स्कूल के पास खतरनाक पेड़ की कटिंग और छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण 26 अगस्त को कई क्षेत्रों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के तहत आने वाले 630 केवीए एचपीएमआईडीसी और 250 केवीए हिमलैंड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान शिवपुरी, सेंट एडवर्ड स्कूल, न्यू हिमलैंड, अमर उजाला, शिव गंगा, हिमाचल दस्तक, और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। यह आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विपिन कश्यप ने दी है। संवाद