फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में कल बाधित बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सर्दियों से पहले बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते 21 अक्तूबर को मशोबरा-ढली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड यहां पर 22 केवी मशोबरा-ढली फीडर पर प्री-विंटर मेंटेनेंस कार्य करने जा रहा है। इस कारण सुबह दसे से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी बाधित रहेगी। राज्य विद्युत बोर्ड के अनुसार शिशु केंद्र, फेयरलॉन, अजो धार, मशोबरा चौक, हिपा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लिहाजा यहां रहने वाले लोग आवश्यक कार्य एक दिन पहले ही पूरा कर ले। हालांकि बोर्ड ने पहले ही यह भी स्पष्ट किया है कि अगर मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन यानी 22 अक्तूबर को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें