फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बक्सर बिजली परियोजना की दूसरी इकाई में उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बिहार के बक्सर जिले के चौसा में बनी 1320 मेगावाट की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई ने सोमवार से वाणिज्यिक बिजली उत्पादन शुरू कर दिया। 660 मेगावाट क्षमता वाली इस इकाई के शुरू होने के मौके पर परियोजना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने रिबन काटकर और बटन दबाकर इकाई का शुभारंभ किया। भूपेंद्र गुप्ता ने परियोजना के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया और ऐश डाइक समेत संयंत्र के प्रमुख हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि के पीछे पूरी टीम की मेहनत है। एसजेवीएन के निदेशक (परियोजना) राजेश कुमार चंदेल ने भी परियोजना से जुड़े कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम में एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलक कुमार मुखोपाध्याय समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बक्सर दौरे के दौरान भूपेंद्र गुप्ता और राजेश कुमार चंदेल ने बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव अजय यादव और बक्सर की जिला दंडाधिकारी साहिला से मुलाकात की। इस दौरान भूमि अधिग्रहण, सीएसआर कार्यों, बिजली खरीद समझौते, नवीकरणीय ऊर्जा और बिहार में नए निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बक्सर ताप विद्युत परियोजना एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विकसित की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें