शिमला। शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कट लगने जा रहा है। दो दिन तक लगने वाले इस बिजली कट के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 31 जगहों पर दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड की ओर से 25 नवंबर को 22 केवी घड़-गुम्मा फीडर और 26 नवंबर को 22 केवी कंट्रोल सब स्टेशन मशोबरा में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके तहत 25 नवंबर को 22 केवी घड़-गुम्मा फीडर के तहत मरम्मत कार्य होगा। इस दौरान घड़-गुम्मा, कटली, कल्याणपुर, नक्लाशी, चाबलरी, चांगी, गुलथली, सान्हू, देवला, बाग, तलोश, गुम्मा, गड़काहन और खटनोल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 26 नवंबर को 22 केवी कंट्रोल सब स्टेशन मशोबरा के तहत मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान मशोबरा एक बाजार, रिट्रीट, मशोबरा-2, सीपुर, कुफरी, चीनीबंगला, मूलकोटी, कांडा, घरशी, छराबड़ा, डाक बंगला, ग्रेच, हिपा, फेयरलॉन, धनेन, कुफ्टू, शिलारू और रॉक हेवन सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद