शिमला। मशोबरा के क्रेग्नेनो-एआईआर और डवाल्ड फीडर पर 22 केवी लाइन पर 7 और 10 सितंबर को सात घंटों तक पावर कट रहेगा। कट लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बोर्ड के अनुसार 22/11 केवी क्रेग्नेनो-एआईआर और डमाल्ड फीडर के तहत स्टील ट्यूबलर पोल की पेंटिंग और विद्युत कार्य किए जाने है। इस वजह से बल्देयां, जुब्बड़ समेत आसपास के इलाकों में दो दिन पावर कट रहेगा। यह जानकारी विद्युत उपमंडल मशोबरा के असिस्टेंट इंजीनियर ने दी। बोर्ड ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। सर्दियों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए विभाग यह कार्य कर रहा है। संवाद