फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शकराह, हरी देवी और सेरी पंप में बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के साथ सटे विद्युत उपमंडल धामी में सोमवार से 11केवी लाइनों में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा। इसके कारण 10 और 11 अगस्त को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के अनुसार सोमवार को 11केवी धामी शकराह फीडर के तहत आरडीएसएस योजना में सैगिंग और स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शकराह, हरि देवी, चारुंड, बलोह, मंझेला, शील्डू, सेरी पंप, बलाहू जियो सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 11 अगस्त को 11केवी संजनाला-धामी फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य होगा। इस कारण जाबरी, अरलोट, धलाया, बाहोली, बनोन, रत्तनपुर, एलडब्ल्यूएसएस रत्तनपुर और एलडब्ल्यूएसएस बनोन समेत आसपास के इलाकों में करीब सात घंटों तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल धामी के सहायक अभियंता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें