शिमला। विद्युत उपमंडल बालूगंज के तहत एलटी लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते 28 अगस्त को कई क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान चक्कर, एनएचएआई कार्यालय, यूको बैंक, भाजपा कार्यालय, चौड़ा मैदान, एनसीसी कार्यालय और आईएआरआई के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद