शिमला। विद्युत फीडरों के मरम्मत कार्य के चलते 9 और 10 जुलाई को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान दोजीधार, छराबड़ा, कुफरी, चिनीबंगला, डाकबंगला और कुन्नीनाला के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता विपिन कश्यप ने बताया कि 9 और 10 जुलाई को न्यू वर्मा अपार्टमेंट कॉटेज-1 से 12, कसुम्पटी, अंकुर डे स्कूल, थाना-कोटी, वर्मा अपार्टमेंट ब्लॉक नंबर ए से एन तक, जोशी निवास और छोटा शिमला के आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद