पंथाघाटी में आज रहेगी बत्ती गुल
शिमला। पंथाघाटी-ब्योलिया फीडर के तहत बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते वीरवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान एपीजी विवि, कवारा, होरी, सेर, पंथाघाटी, एचएफआरआई, आईएएस कालोनी और सरगीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।